Home Uttarakhand Dehradun विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

देहरादून। Awareness program organized on World Health Day कोट्डा संतूर स्थित रास बिहारी बोस सुभारती विवि में विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर  विषेश कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि विवि के कुलपति डॉ. राजेश मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा कि सात अप्रैल का दिन सेहत के प्रति लोगो में जागरुकता फैलाने के लिए तय किया गया है।

उप-कुलपति डॉ. देवब्रत राय ने भी संबोधित करते हुए कहा विवि स्वास्थ्य दिवस का इस वर्ष का थीम है ‘मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार’ हर व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मन को भी स्वस्थ्य रखना होगा तभी समग्र स्वास्थ्य का सपना पूरा हो सकेगा।

इस अवसर पर विवि के फार्मेसी, शिक्षा व फाइन आर्ट सहित दस से ज्यादा विभागों की और से निबन्ध और पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित कराई गई, फार्मेसी, शिक्षा व फाइन आर्ट सहित 10 विभाग के छात्र व छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

प्रथम पुरस्कार अनंत गर्ग जीबीसीएम, द्वितीय पुरस्कार कनक सिंह फैकल्टी आफ एजुकेशन व तृतीय पुरस्कार संस्कृति राना फैकल्टी आफॅ नर्सिंग को जीबीसीएम के प्राचार्य डॉ. देश दीपक, डॉ. जयराज सिंह हंसपाल को दिया गया। इस अवसर पर डॉ. रामनिवास देशवाल, विनय सेमवाल, संतोश कुमार, नरेन्द्र कुमार, डॉ. नीलिमा चौहान, डॉ. रेनू, ऋचा पुंडीर, डॉ. सलोनी, आशीष गागर व बलवंत सिंह सहित विवि के अन्य व्यक्ति उपस्थित थे।