Home Uttarakhand Dehradun शहीद के परिजनों से मिले मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, हर सम्भव मदद...

शहीद के परिजनों से मिले मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, हर सम्भव मदद करने का भरोसा भी दिया

शहीद के परिजनों से मिले मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल, हर सम्भव मदद करने का भरोसा भी दिया
देहरादून। Prem Chand Aggarwal meets family of the martyr डोडा, जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए 48 राष्ट्रीय राइफल के कैप्टन दीपक सिंह के परिजनों से कैबिनेट मंत्री डॉ प्रेमचंद अग्रवाल ने मुलाकात की। कुआंवाला स्थित निवास पर पहुंचकर डॉ अग्रवाल ने शहीद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।

उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान एवं शोकाकुल परिजनों को दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। डॉ अग्रवाल ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए राज्य सरकार की ओर से हर सम्भव मदद करने का भरोसा भी दिया।

डॉ अग्रवाल ने कहा कि शहीद कैप्टन दीपक सिंह वीरभूमि उत्तराखण्ड के गौरव हैं। माँ भारती की सेवा में उनका यह बलिदान युवाओं में राष्ट्रभक्ति का संचार करता रहेगा। देश की रक्षा करते हुए आतंकवाद के विरुद्ध हमारे वीर जांबाज का यह सर्वोच्च बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा।

इस दुख की घड़ी में संपूर्ण देश व प्रदेश शहीद के परिजनों के साथ खड़ा है। इस दौरान शहीद के पिता श्री महेश सिंह सहित परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।