Home Uttarakhand Dehradun निःशुल्क स्टेशनरी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

निःशुल्क स्टेशनरी पाकर खिले बच्चों के चेहरे

  • निःशुल्क स्टेशनरी पाकर खिले बच्चों के चेहरे
  • बुक एक्सचेंज मेले में किताबें बदलने वालों का लगा तांता


देहरादून।
नैशनल एसोसिएशन फॉर पैरेंट्स एंड स्टूडेंट्स राइट्स (एनएपीएसआर) की ओर से रविवार को बुक एक्सचेंज मेले व निःशुल्क स्टेशनरी वितरण का आयोजन देहरादून रायपुर रोड़ स्थित साहनी मार्केट बुक बैंक की ओर से किया किया गया। जहां एक ओर निःशुल्क स्टेशनरी पाकर बच्चों के चेहरे खिले वहीं दूसरी ओर किताबें बदलने वाले अभिभावकों का तांता लगा रहा।

एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व बुक बैंक के संस्थापक आरिफ खान के बताया कि जिस प्रकार से प्रत्येक वर्ष फीस व्रद्धि हो रही है उसके चलते अभिभावकों को अपने बच्चे पढ़ा पाना बहुत मुश्किल होता जा रहा है ऐसे मे बुक बैंक की ओर से अभिभावकों के आर्थिक व मानसिक बोझ को कम करने के लिए नित नए प्रयास किये जाते हैं। इसी क्रम मे अपनी मुहिम मिशन फ्री एजुकेशन के तहत एनएपीएसआर की ओर बुक एक्सचेंज मेले का आयोजन साहनी मार्केट रायपुर रोड़ स्थित बुक बैंक मे किया गया और जरूरतमंदों के लिए पुराने, मगर अच्छे कपड़ो का भी स्टॉल लगाया गया जिसमे अनेकों जरूरतमन्द इंसान अपनी पसंद का कपड़ा निःशुल्क लेकर लाभ उठाया।

आरिफ खान के अनुसार देहरादून के अंदर उनके बुक बैंक की दस शाखाएं हैं और सम्पूर्ण भारत मे 15 शाखाएं निःशुल्क शिक्षा देने का काम कर रही हैं। उनकी मुहिम मिशन फ्री एजुकेशन के तहत एनएपीएसआर की ओर से आगे के भविष्य मे भी इस प्रकार के आयोजन किया जाता रहेगा। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त ब्रिगेडियर केजी बहल, सरदार जीएस जस्सल, जस्मिन्दर कौर, आईआईपी सेवानिवृत्त डॉ. केएम अग्रवाल, मनमोहन शावने, समाज सेविका शीला रावत, एडवोकेट सुदेश उनियाल, एडवोकेट दीप चंद वर्मा, कविता खान, सीमा नरूला, बीना शर्मा, संजय कुमार, रजत पिपलानी, कु. निहिता, सुरेंद्र पाल, मोहित चौधरी, डॉ. अमरजीत कौर करीर, विशम्भर नाथ बजाज, आशीष कुमार, ईशान खान, पूजा त्यागी व कृष्ण कुमार अरोड़ा आदि ने अपना योगदान दिया।