Home Crime ग्रामीण की ईटों से पीट-पीटकर हत्या

ग्रामीण की ईटों से पीट-पीटकर हत्या

ग्रामीण की ईटों से पीट-पीटकर हत्या

रुड़की। Villager beaten to death with bricks टांडा भनेड़ा गांव में एक ग्रामीण की ईटों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के टांडा भनेड़ा गांव में मंगलवार की देर रात कुछ बच्चे आपस में खेल रहे थे।

इस दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया। बच्चों के परिजन भी मौके पर आ गए। देखते ही देखते बच्चों के परिजन आपस में भिड़ गए और जमकर मारपीट शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के अनीस के सिर और सीने पर ईंटों से हमला कर दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन घायल को अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों से जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी अमरचंद शर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए रुड़की सिविल अस्पताल भेज दिया है। मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है।