यूटीयू पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्ला बोल

यूटीयू का घेराव करने जाते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल व अन्य कांग्रसी: इंसाफ की दस्तक

यूटीयू पेपर लीक पर कांग्रेस का हल्ला बोल
विश्वविद्यालय का किया घेराव, मंत्री धन सिंह रावत का पुतला फूंका
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल समेत कई नेता गिरफ्तार
इंसाफ की दस्तक संवाददाता
देहरादून।
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक के आरोपों को लेकर शनिवार को कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नंदा की चौकी से विश्वविद्यालय परिसर तक मार्च निकालकर मुख्य द्वार पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद तकनीकी शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत का पुतला दहन किया गया। पुलिस ने गणेश गोदियाल, प्रीतम सिंह, डॉ. हरक सिंह रावत समेत कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सुद्धोवाला जेल भेजा, जहां बाद में सभी को रिहा कर दिया गया।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेपर लीक बंद करो, दोषियों को गिरफ्तार करो और युवा विरोधी सरकार मुर्दाबाद जैसे नारे लगाए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता विश्वविद्यालय गेट पर एकत्र हुए और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।


प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि प्रदेश और देश में लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की घटनाएं युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बार-बार सामने आ रहे पेपर लीक मामलों से परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यदि मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच नहीं कराई गई तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में आंदोलन तेज करेगी।
चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि तकनीकी शिक्षा परीक्षा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सामने आ रही अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों छात्रों और अभिभावकों का भरोसा तोड़ा है।
चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने कहा कि वर्षों की मेहनत के बाद परीक्षा देने वाले युवाओं के साथ ऐसी घटनाएं अन्याय हैं। उन्होंने सरकार से परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने तथा दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की।

यूटीयू विश्वविद्यालय का घेराव करते कांग्रेसीः इंसाफ की दस्तक

कार्यक्रम में पूर्व मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकान्त धस्माना, कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री संगठन राजेन्द्र भंडारी, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मीडिया चेयरमैन राजीव महर्षि, महामंत्री विजय सारस्वत, राजेन्द्र शाह, महामंत्री गोदावरी थापली, सुरेन्द्र रांगड़, नवीन जोशी, विरेन्द्र पोखरियाल, अश्विनी बहुगुणा, प्रदेश महिला अध्यक्ष ज्योति रौतेला, प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, मंजू त्रिपाठी, याकूब सिद्धिकी, महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर सिंह गोगी, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, जिलाध्यक्ष संजय किशोर, अजय सिंह, राजवीर चौहान, यशवंत सैनी, मोहन राणा, महेश प्रताप राणा, महेन्द्र सिंह नेगी, सागर मनवाल, सूरत सिंह नेगी, शीशपाल बिष्ट, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, राजीव कुमार, डॉ0 प्रदीप जोशी, बब्बन सती, अमरजीत सिंह, विजयप्रताप मल्ल, जगदीश धीमान, सुशील डोभाल, संजय कनौजिया, कद्दू, अल्पसंख्यक अध्यक्ष सुलेमान अंसारी, एससी अध्यक्ष मदन लाल, महन्त विनय सारस्वत, आशीष नौटियाल, सी.पी. सिंह, मोहन काला, उपेन्द्र थापली, डॉ0 प्रेम बहुखंडी, सोनिया आनन्द, यशपाल चौहान, सुनीता प्रकाश, कवीन्द्र इष्टवाल, टीटू त्यागी, गुलजार अहमद, संजय रावत, विकास नेगी, पिया थापा, अनूप कपूर, अखिलेश उनियाल, रॉबिन त्यागी, विपुल जैन, अर्जुन प्रधान, अमरदेव गोनियाल, जय बरसवाल, पूनम कंडारी, वीरेन्द्र पंवार, सुलेमान अली, नजमा खान, आशा शर्मा, चन्द्रकला नेगी, पुष्पा पंवार, एतात खान, मुकीम अहमद, ललित भद्री, राकेश नेगी, कमल सिंह रावत, सुमेन्द्र बोहरा, विनोद कुमार, भूपेन्द्र चौधरी, प्रीतम आर्य, मोहन राणा, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, रितेश क्षेत्री, तेलू राम प्रधान, लाखीराम बिजलवाण, स्वाति नेगी, सत्येन्द्र पंवार, अनूप सक्सेना, संजय उनियाल, नवीन रमोला, विजय चौहान, करतार नेगी, विजय चौहान, आनन्द पुडीर, देवेन्द्र रावत, महेश जोशी, अरूण वाल्मीकि, प्रवीण कश्यप, सचिन टिचकुले, गुलशेर मुन्ना, अनिल बसनेत, सावित्री थापा, सरिता बिष्ट, सीपी सिंह, डॉ0 के0एस0 राणा, हुकम सिंह कठैत, मनवर सिंह, डॉ0 रणवीर, आदर्श सूद, रितेश क्षेत्री, मदन कोहली, मोहम्मद फैजल, शरीफ बेग नरेशानन्द नौटियाल, हुकम सिंह कठैत, निधि नेगी, मधुसूदन सुन्द्रियाल, सोनू, अंकित पंवार, गुलफाम, नजीर हसन, रेहाना परवीन, मनवर सिंह, नन्द किशोर नौटियाल, दीपक मनवाल, सलीम प्रधान, नितिन बिष्ट, अजय रावत, आदि सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।